EXCLUSIVE: ‘विलेन’ बन बनाई पहचान, आज हैं बड़े बॉलीवुड स्टार, कभी घर-घर जाकर करवाते थे सत्यनारायण भगवान की पूजा

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार उमेश शुक्ला एक अभिनेता के साथ-साथ एक निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं. एक डायरेक्टर के रूप में लोग उन्हें फिल्म ‘ओह माय गॉड (ओएमजी)’ के लिए जानते हैं. एक अभिनेता के रूप में, उन्हें मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘यार गद्दार’ में विलेन की भूमिका के लिए जाना जाता है.मिथुन के साथ काम करने के बाद उन्हें कई और फिल्मों में भी एक अभिनेता के रूप में देखा गया, लेकिन उन्हें शुरू से ही एक निर्देशक के रूप में अपना करियर बनाना था और दिन आया साल 2009 में, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ डायेरक्ट करने का मौका मिला. इसके बाद ही उनके हाथ दूसरी फिल्म ‘ओएमजी’ लगी, जिसके बाद तो वह एक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में छा गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!