70 और 80 के दशक में एक एक्ट्रेस का खासा राज था. काम के साथ साथ सुपरस्टार संग उनका अफेयर भी शुरू हुआ. लेकिन ये प्यार उन्हें नसीब न हो सका. आगे चलकर शादी की तो भी प्यार नसीब न हो सका. सबसे बुरा तो ये हुआ कि खुद की बेटी को पाने के लिए उन्हें दर दर की ठोकरें खाने पड़ी. चलिए इस खूबसूरत एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से रूबरू करवाते हैं.ये कोई और नहीं बल्कि नागिन फेम रीना रॉय हैं जिन्होंने करियर में कई सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर की. रीना को बेशक उनके नाम की वजह से लोग हिंदू समझें लेकिन वह मुस्लिम धर्म और हिंदू धर्म दोनों से ताल्लुक रखती हैं. उनका असली नाम सायरा अली था. दरअसल उनके पिता मुस्लिम थे तो मां शारदा सिन्हा हिंदू. रीना राय जब छोटी ही थीं जब उनके पैरेंट्स का सेपरेशन हो गया. इस फैसले के बाद तीनों बच्चे मां के साथ रहे और मां ने बेटी का नाम सायरा अली से रूपा राय रख दिया.माता पिता का हुआ तलाकमाता पिता के तलाक के बाद रीना रॉय के परिवार में आर्थिक तंगी शुरू हो गई. ऐसे में उन्हें छोटे में ही काम करना शुरू कर दिया. रीना की मां भी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी थीं. रीना प्रोड्यूसर बीआर इशारा ने अपनी फिल्म में कास्ट किया. मगर पहली ही फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. इसके बाद उन्हीं प्रोड्यूसर ने “ज़रूरत” (1972) में रीना को दोबारा मौका दिया.
