वो परमसुंदरी, जिसने 5 साल छोटे हीरो से किया रोमांस, फिर बन बैठी उसी की ‘मां’, कर चुकी विनोद खन्ना संग भी इश्क

एक कलाकार के लिए जितनी अहम फिल्म होती है उतनी ही जरूरी उसके रोल भी. हर किरदार करियर में जान फूंक भी सकता है तो अर्श से फर्श पर भी ले आता है. इसलिए हर कलाकार रोल्स को बहुत ही सोच समझकर साइन करते हैं. मगर फिल्मों की एक परमसुंदरी ऐसी भी हुईं जिन्होंने 1 गाने में हीरो के साथ रोमांस भी किया तो उसकी मां का किरदार भी निभाया.राम्या कृष्णन ने करियर में रजनीकांत से लेकर नागार्जुन और एनटी रामा राव संग भी स्क्रीन शेयर की है. वहीं महेश बाबू के साथ उन्होंने तेलुगू फिल्म में भी काम किया.महेश बाबू और राम्या कृष्णन की फिल्मराम्या कृष्णन और महेश बाबू ने साल 2004 में आई नानी में स्क्रीन शेयर की. हालांकि महेश बाबू की फिल्म में वह गेस्ट अपीरियंस के तौर पर ही दिखी थीं. एसजे सूर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म में राम्या का बहुत ही ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था जहां उन्होंने एक स्पेशल सॉन्ग भी परफॉर्म किया था जिसे देख हर किसी की आंखें पानी पानी हो गई थीं. मगर थिएटर कट में इस गाने को काट दिया गया था. लेकिन जब राम्या के इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया तो इसने खूब धूम मचा दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!