Personality Prediction: आपने शायद कभी ध्यान न दिया हो, लेकिन आपके पैरों की बनावट और उंगलियों की लंबाई सिर्फ आपकी शारीरिक बनावट का हिस्सा नहीं, बल्कि आपकी सोच, प्राथमिकताओं और आंतरिक स्वभाव का भी एक आईना हो सकती है. आश्चर्य की बात यह है कि उस पहलू की झलक आपके पैरों में भी मिल सकती है. पैर का आकार, उंगलियों की स्थिति और उनकी आपसी बनावट हमारे सोचने के ढंग, प्रतिक्रिया देने की शैली और हमारे भीतर चल रही प्रक्रियाओं की झलक देती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.1. अगर आपके पैर मिस्र की बनावट जैसे हैं…जिसमें अंगूठा सबसे लंबा हो और बाकी की उंगलियां क्रमशः छोटी होती जाएं, तो यह दर्शाता है कि आप शांत विचारों वाले हैं. आपकी ऊर्जा भीतर की ओर बहती है, आप अधिकतर सुनना पसंद करते हैं और तभी बोलते हैं जब ज़रूरी हो. यह रचना दर्शाती है कि आप चीज़ों को गहराई से सोचते हैं और फैसले लेने से पहले हर कोण को समझने की कोशिश करते हैं. आपके लिए व्यवस्था और शांत वातावरण बहुत मायने रखते हैं. आप उन लोगों में से हैं जो ज़्यादा बोलने के बजाय छोटी-छोटी योजनाओं से काम को बेहतर ढंग से अंजाम देते हैं.
