बिग बॉस 19: अमाल मलिक की मुरीद हुए अक्षय कुमार, तान्या के साथ जबरदस्त दिखी केमिस्ट्री, कैप्टन बनकर जीत रहे दिल

नई दिल्ली. रियलिटी शो बिग बॉस-19 के वीकेंड का वार एपिसोड में अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला शामिल हुए. इस दौरान दोनों ने अमाल मलिक की खूब तारीफ की. इसके बाद अक्षय कुमार ने एक अफसोस भी जतायाबिग बॉस हाउस में अमाल मलिक के गानों की लिस्ट शेयर करते हुए शनिवार की रात जब घर में अरशद वारसी आए थे तो उन्होंने कहा कि ये सारे गाने अमाल ने ही लिखे हैं. जब सब बच्चे नीचे खेलते थे, तब वो रियाज करता था. मुझे तुम पर बहुत गर्व है.इसके बाद अक्षय कुमार ने अमाल से अपनी फिल्म एयरलिफ्ट का अपना पसंदीदा गाना ‘तू कभी सोच ना सके’ गाने का अनुरोध किया. जब अमाल ने ये गाना गाया तो बिग बॉस हाउस में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.अक्षय ने अमाल से कहा कि उन्हें पहले लगता था कि अमाल सिर्फ एक म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्हें ये नहीं पता था कि वो इतने कमाल के सिंगर भी हैं. अक्षय ने यह भी कहा कि अगर पहले पता होता तो वो एयरलिफ्ट का गाना उन्हीं से गवाते. उन्होंने ऐसा न करने का अफसोस जताया.इन गानों को कर चुके कंपोजअमाल मलिक ने भी अक्षय कुमार की इस तारीफ पर आभार व्यक्त किया. अमाल ने ‘सूरज डूबा है’ (रॉय), ‘मैं हूं हीरो तेरा’ (हीरो) और ‘कर गई चुल’ (कपूर एंड संस) जैसे कई यादगार गाने कंपोज किए हैं.इन दिनों वह बिग बॉस-19 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. शो की शुरुआत में अमाल केवल सोते या इधर-उधर घूमते नजर आते थे. शो के होस्ट ने उन्हें एक्टिव होने के लिए कहा, जिसके बाद अमाल ने अपनी दावेदारी मजबूत करना शुरू कर दिया.हाल के एपिसोड में अमाल मलिक सही के पक्ष और गलत के खिलाफ खड़े होते दिखे. उन्हें इस सीजन का दमदार कंटेस्टेंट कहा जा रहा है.इन दिनों वह कैप्टन बनकर दिल जीत रहे हैं. तान्या के साथ तो उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!