नई दिल्ली. जब भी बात रिंकू सिंह की होती है तो सबसे पहले मन में ख्याल आईपीएल 2023 के गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स मैच का आता है. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि इस मैच में रिंकू ने आखिरी ओवर में पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी. टीम को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, ये देखने में असंभव सा लग रहा था लेकिन रिंकू ने इस असंभव काम को संभव बनाया. यह मुकाबला रिंकू सिंह और मंगेतर प्रिया सरोज के जीवन में भी निर्णायक साबित हुआ. रिंकू ने यूट्यूबर राज शमनी के शो में इस घटनाक्रम का खुलासा किया.शायद चीजें आसान हो गई’रिंकू ने खुलासा किया है कि उस दिन की पारी ने उनके पर्सनल लाइफ का रुख भी बदल दिया. असल में उनकी मंगेतर प्रिय सरोज उस वक्त फोन पर रो पड़ी थीं. रिंकू बताते हैं, “प्रिय उस वक्त इमोशनल हो गई थीं. साची दीदी (नितीश राणा की पत्नी) ने बताया कि वो रो रही थीं. तब लगा कि अब शायद चीजें आसान हो जाएंगी. शादी वगैरह का रास्ता भी खुल सकता है.”‘उस मैच ने सब बदल दिया’प्रिया तब सांसद नहीं थी. दिलचस्प बात यह है कि उस समय प्रिय के पिता को रिंकू के बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं थी. न क्रिकेट में दिलचस्पी और न यह पता था कि रिंकू सिंह कौन हैं. लेकिन पांच छक्कों वाली रात ने तस्वीर पलट दी. रिंकू ने कहा, “उस मैच के बाद सब बदल गया. मेहनत का फल उसी दिन मिला. फॉलोअर्स बढ़े, पहचान मिली, नाम मिला
