अबुधाबी: बांग्लादेश की टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शेख जायेद स्टेडियम पर गुरुवार को हांगकांग के खिलाफ करेगी, जिसे पहले मैच में अफगानिस्तान ने बुरी तरह हराया है.हांगकांग की कमजोरी उसकी बल्लेबाजीएशिया कप के उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया. अफगानिस्तान के छह विकेट पर 188 रन के जवाब में हांगकांग की टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी थी, उसके सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके और उसकी कमजोर बल्लेबाजी पर एक बार फिर दबाव होगा. उसके गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा.बांग्लादेश खेल चुकी तीन फाइनलदूसरी ओर श्रीलंका (13 सितंबर) और अफगानिस्तान (16 सितंबर) के खिलाफ ग्रुप चरण के कठिन मुकाबलों से पहले बांग्लादेश की टीम मजबूत शुरूआत करना चाहेगी. बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 में फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार भारत और श्रीलंका जैसे दिग्गजों के खिलाफ उसे पराजय का सामना करना पड़ा.
