नई दिल्ली. भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. पंजाब से आने वाले दोनों खिलाड़ियों को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मेंटर किया है. दोनों ने मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी दोस्ती से सभी को मनोरंजन किया है. इस वक्त एशिया कप में ये जोड़ी भारत के लिए ओपनिंग करने की तैयारी कर रही है. सोमवार (8 सितंबर) को शुभमन गिल के 26वें जन्मदिन का जश्न कुछ खास था. उनको बचपन के दोस्त अभिषेक ने लाल गुलाब दिया और इसके बाद गिल का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.इंस्टाग्राम स्टोरी में शुभमन गिल को अभिषेक लाल गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं. जब गुलाब बर्थ डे ब्वॉय को दिया गया तो वो शर्मा गए और अपना चेहरा छुपा लिया. उनका ये रिएक्शन इतना गजब था कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अभिषेक से लाल गुलाब पाकर गिल किसी लड़की की तरह से शर्माए और मुस्कान के साथ अपना चेहरा छुपा लिया. अब इसे फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.
