रूस-यूक्रेन पर नाटो में सिरफुटव्वल, ट्रंप ने लिखी चिट्ठी – ‘मेरे बैन लगाने से क्या होगा, आप खरीद रहे हैं उसका तेल’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के मामले में इस बार यूरोपीय संघ को निशाने पर लिया है उन्होंने कहा है कि अगर वे रूस से तेल खरीदना बंद करें तो ही रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन यूरोपीय देशों की ओर से की जा रही कोशिशें अब भी कम हैं. ट्रंप ने साफ कहा कि वे और भी सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन तब तक इंतजार करेंगे जब तक नाटो देशों में सभी एकजुट होकर रूस पर कड़े प्रतिबंध नहीं लगातेयरूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अब तक ट्रंप के निशाने पर चीन और भारत ही थे. अब रूसी तेल को लेकर अमेरिका और नाटो के बीच भी झगड़ा शुरू हो गया है. ट्रंप का कहना है कि वे अकेले प्रतिबंध लगाकर कुछ नहीं कर सकते, जब तक यूरोपीय संघ और नाटो के देश रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे. इस मामले में उन्होंने नाटो के सदस्य देशों को एक पत्र भी लिखा है और इसमें अपनी बात कही है.मैं तो प्रतिबंध लगा दूं, पहले आप तेल खरीदना बंद करोट्रंप ने नाटो के सदस्य देशों को लिखी चिट्ठी में कहा है – ‘मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन यह तभी होगा जब सभी नाटो देश एक साथ रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे और उस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे’. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कराने की लड़ाई में नाटो की 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता की कमी पर भी सवाल उठाया और कहा कि रूस से तेल खरीदना चौंकाने वाला है क्योंकि यह नाटो की रूस के खिलाफ बातचीत की ताकत को कमजोर करता है. ट्रंप ने यहां पर चीन की बात करते हुए कहा कि उस पर भी 50 से 100 फीसदी का टैरिफ लगाना चाहिए ताकि रूस पर उसकी पकड़ टूट सके. इससे इस युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!