नई दिल्ली. देश के टैक्स सिस्टम के बारे में अगर चर्चा होती है कि इससे सैलरी वाले लोगों पर बेवजह बोझ पड़ता है. जबकि अमीर और बिजनेस क्लास कई तरह के उपायों के कारण टैक्स बचाने में सफल होता है. इनमें विदेशों में निवास और टैक्स हैवन में खातों को खोलना भी शामिल है. Wisdom Hatch के फाउंडर अक्षत श्रीवास्तव ने एक्स पर लिखा कि भारत में कमाई करने के बाद हर स्टेप पर टैक्स और कमीशन का बोझ है.टैक्स का बोझउनकी पोस्ट के मुताबिक, 30% इनकम टैक्स, 18% जीएसटी, और निवेश पर 12.5% तक का चार्ज देना पड़ता है. इसके अलावा सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT), म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट फीस और दूसरे कई कमीशन लोगों की सेविंग्स को लगातार कम करते हैं. श्रीवास्तव का कहना है कि सिस्टम की असली सच्चाई यह है कि कमाओ, टैक्स दो, खर्च करो, निवेश करो और फिर भी कमीशन दो.नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाइस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर कई लोगों की भावनाओं को छुआ. एक यूजर ने लिखा कि ‘यह सच्चाई लोग तब समझते हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है. हर कदम पर खून चूसने जैसा सिस्टम बना दिया गया है. असली संपत्ति बनाने के लिए टैक्स रेजिडेंसी बदलना या गोल्डन वीजा जैसी स्ट्रैटेजी अपनाना जरूरी हो गया है.’ हालांकि, हर कोई इस विचार से सहमत नहीं दिखा. एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘सिस्टम में समस्याएं हैं, लेकिन यह कहना कि यह केवल गरीब बनाने के लिए बना है, सही नहीं है डिजिटल पेमेंट, तेज टैक्स रिफंड, हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं भी बढ़ी
