आपको फ्लैट या प्रॉपर्टी खरीदनी है? 2047 तक क्या होगा रिजल्ट? ये रहा 80 अरब डॉलर वाला जवाब

Real estate direct investment in India: मकान, फ्लैट या कोई भी प्रॉपर्टी खरीदते समय हर व्यक्ति सोचता है कि उसका भविष्य कैसा होगा? 10 या 20 साल बाद जब बच्चे बड़े हो जाएंगे तो उसकी कीमत कितनी होगी? अगर आपने आज कोई घर या मकान खरीदा है तो उसका भविष्य कैसा होगा, उसका जवाब भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर ने अभी दे दिया है. सिर्फ पिछले 15 सालों के आंकड़े बताते हैं कि रियल एस्टेट का भविष्य आगे क्या होने वाला क्रेडाई और कोलियर्स इंडिया की संयुक्त रिपोर्ट में रियल एस्टेट को लेकर बताया गया है कि यह देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ और वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. पिछले 15 सालों में इस सेक्टर ने 80 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश आकर्षित किया है, जिसमें से लगभग 57 प्रतिशत विदेशी निवेशकों का योगदान रहा है. यह आंकड़ा बताता है कि भारत का रियल एस्टेट सेक्टर कितनी तेजी से वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है. इसका फायदा कीमतें बढ़ने के साथ ही निवेशकों को सीधे तौर पर मिल रहा है. इतना ही नहीं 2047 तक भारत का र‍ियल एस्‍टेट बड़ी पहचान हास‍िल कर लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!