गांजा को तो यूं ही गंजेडियों ने बदनाम कर दिया, वरना बीमारियों में इससे ज्यादा फायदेमंद कुछ भी नहीं है!… जी हां, ऐसा मैं नहीं वैज्ञानिक रिसर्च कहती है. बता दें कि, भांग में कई गंभीर बीमारियों के इलाज के गुण छिपे हैं. इसलिए वैज्ञानिक समय-समय पर इसपर शोध करते रहते हैं. हाल में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों का दावा है कि, गांजा में एक ऐसा कंपाउंड मिला है, जिससे कई दुर्लभ बीमारियों की दवा बनेंगी.गांजा में कौन सा कंपाउंड मिलासाइंस डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेलेनबोश विश्वविद्यालय (एसयू) के विश्लेषणात्मक रसायनज्ञों को कैनाबिस पत्तियों में फ्लेवोएल्कलॉइड नामक एक दुर्लभ वर्ग का फेनोलिक्स का पहला कंपाउंड मिला है. बता दें कि, फेनोलिक यौगिक विशेष रूप से फ्लेवोनोइड्स, अपने एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और कैंसररोधी गुणों के कारण दवा उद्योग में काम आता है. इन्हीं गुणों पर शोध करके कैंसर, मिर्गी, माइग्रेन, पुराने सिरदर्द, गठिया व अनिद्रा की बेहतर दवाएं विकसित करने की कोशिश होगी.
