बैंक लोन डिफॉल्‍ट किया तो लॉक हो जाएगा मोबाइल फोन! क्‍या है आरबीआई का नया प्‍लान, किन ग्राहकों पर होगा लागू?

नई दिल्‍ली. बैंक लोन डिफॉल्‍ट करने वालों की मुसीबत और बढ़ने वाली है. रिजर्व बैंक इसके लिए नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है. आरबीआई का प्‍लान है कि जिन ग्राहकों ने बैंक लोन डिफॉल्‍ट किया है, तो संबंधित बैंक उस ग्राहक के मोबाइल नंबर को भी लॉक कर सकेंगे. यह नियम स्‍मॉल टिकट वाले लोन पर लागू किया जाएगा. इसका मकसद बैड लोन को कम करने के साथ ही रिकवरी को बढ़ाना है. हालांकि, इस नए नियम को लागू किए जाने से पहले ही उपभोक्‍ताओं के अधिकार, डाटा सुरक्षा और डिजिटल एक्‍सेस को लेकर बहस भी तेज हो गई है.आरबीआई ने अपने प्रस्‍तावित गाइडलाइन में कहा है कि अगले कुछ महीने में फेयर प्रैक्टिस कोड को अपडेट करने वाला है. इसके तहत रिजर्व बैंक ने लोन डिफॉल्‍टर को लेकर नया कानून बनाने की बात कही है. आरबीआई का मानना है कि लोन डिफॉल्‍टर के मोबाइल नंबर को लॉक किए जाने से उन पर लोन को चुकाने का दबाव बढ़ेगा और बैड लोन की बढ़ती संख्‍या पर रोक लगाई जा सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!