Land Deal in Maharashtra : सचिन तेंदुलकर के सहयोग वाली कंपनी ने महाराष्‍ट्र में खरीदी 100 एकड़ जमीन, क्‍या है प्‍लान?

नई दिल्‍ली. आरआरपी (RRP) इलेक्ट्रॉनिक्स ने महाराष्‍ट्र में 100 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी कर ली है. इस कंपनी ने महाराष्‍ट्र में 12,000 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने की योजना बनाई है. कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार से नवी मुंबई में प्रस्तावित सुविधा के लिए 100 एकड़ जमीन का आश्वासन पत्र प्राप्त हुआ है. जल्‍द ही यह जमीन कंपनी को सौंप दी जाएगी, जिस पर सेमीकंडक्‍टर फैक्‍ट्री लगाने की तैयारी है.देर रात एक कार्यक्रम में कंपनी को यह आश्वासन पत्र सौंपा. इस कंपनी को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का समर्थन प्राप्त है. इस कंपनी ने नवी मुंबई में 100 एकड़ जमीन हासिल की है, ताकि शेरमन, टेक्सास से एक सेमीकंडक्टर फैब को स्थानांतरित किया जा सके, जो दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!