रेलवे का नया नियम: रात 10 बजे के बाद किया ये काम … तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे देशभर में रोजाना लाखों यात्रियों को यात्रा कराता है. कई बार देखा गया है कि रात में यात्री तेज आवाज में गाने सुनते हैं या फोन पर वीडियो और रील्स देखते हैं, जिससे दूसरों की नींद और आराम पर असर होता है. इसी को देखते हुए रेलवे ने नया नियम बनाया है, जिसके तहत रात 10 बजे के बाद यात्रियों को ट्रेन में शांति बनाए रखना अनिवार्य होगा.रील्स और गाने सुनने पर रोकरेलवे के ‘रात 10 बजे के नियम’ के तहत अगर कोई यात्री रात में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनता है, वीडियो या रील्स देखता है, या किसी भी तरह का शोर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. यह नियम सभी ट्रेनों में लागू रहेगा. रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और नींद को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है ताकि हर किसी को आरामदायक यात्रा मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!