Home Loan Saving : 40 लाख के होम लोन पर बचा सकते हैं 14 लाख का ब्‍याज, बस नोट कर लीजिए 5 जुगाड़

नई दिल्‍ली. अपना घर खरीदने का सपना तो सभी की आंखों में होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए 100 में 95 लोगों को लोन पर ही निर्भर रहना पड़ता है. यह लोन लंबी अवधि का होता है तो इसका बोझ भी लंबे समय के लिए ढोना पड़ता है. अगर लोन की अवधि ज्‍यादा है तो इस पर ब्‍याज भी ज्‍यादा चुकाना पड़ता है. लेकिन, मजबूरी ये है कि लगभग हर किसी को घर खरीदने के लिए इस लोन की जरूरत पड़ती ही है. अगर आप भी इस बोझ से बचना चाहते हैं तो कुछ तरीके अपनाकर लाखों रुपये का ब्‍याज बचा सकते हैं.अमूमन होम लोन की अवधि 20 से 30 साल की होती है. इतनी लंबी अवधि में बैंक आपसे मोटा ब्‍याज भी वसूलते हैं. ज्‍यादातर मामलों में तो ब्‍याज की रकम उसके मूलधन के मुकाबले ज्‍यादा हो जाती है. वैसे तो होम लोन पर ब्‍याज दर कम होती है और इस पर टैक्‍स का फायदा भी मिलता है. इतना ही नहीं, लोन के पुनर्भुगतान के लिए समय भी ज्‍यादा मिलता है. जाहिर है कि इसे लेने में लोग हिचकिचाते नहीं हैं. लेकिन, अगर आप 5 टिप्‍स पर ध्‍यान देते हैं तो 40 लाख रुपये के लोन पर ही करीब 14 लाख रुपये का ब्‍याज बचा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!