एबीसीसी टूटा तो खरीदा, Hero उछला तो ली एंट्री… समीर अरोड़ा के फंड ने क्‍यों खेला इन 14 शेयरों पर दांव?

नई दिल्‍ली. दिग्गज निवेशक समीर अरोड़ा की अगुआई वाले हेलिओस म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी कैप फंड ने अगस्त महीने के दौरान अपने पोर्टफोलियों में कई बदलाव किए. पिछले महीने फंड ने 13 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. वहीं, एक नए शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है. फंड ने कुछ ऐसे शेयरों में हिस्‍सेदारी बढाई है, जिनका भाव पिछले महीने टूटा था. वहीं, कुछ ऐसे स्‍टॉक्‍स में भी अपनी होल्डिंग बढाई है जिनमें तेजी रही. हेलिओस फ्लेक्‍सी कैप फंड के पोर्टफोलियो में 60 से अधिक शेयर हैं.हेलिओस फ्लैक्‍सी फंड की टॉप-5 होल्डिंग्स में अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक, HDFC बैंक, पेटीएम और इटनरल शामिल हैं, जो इसके कुल एसेट्स का 21% हिस्सा बनाती हैं. अगस्त महीने के अंत तक, हेलिओस म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी कैप फंड का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3,938 करोड़ रुपये था. अगस्‍त में हेलिओस म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी कैप फंड ने डेल्हीवरी, सिरमा SGS टेक्नोलॉजी, स्विगी, एथर एनर्जी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है तो ICICI बैंक, DLF, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे शेयरों का अपना पोर्टफोलियो में वेटेज घटाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!