Chittorgarh News: पिता पर अबोध बेटी से दुष्कर्म का आरोप… मां ने दर्ज कराया केस; जांच शुरू!

चित्तौड़गढ़. जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां साढ़े तीन माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप उसके ही पिता पर लगा है. यह आरोप बच्ची की मां ने कोतवाली में दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसकी हालत और मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.पुलिस अधिकारियों ने अभी तक सार्वजनिक बयान देने से इनकार किया है. उनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि के साथ जानकारी दी जाएगी. एफएसएल टीम बच्ची के निवास स्थान पर पहुंची और सबूत-संग्रह का काम शुरू किया. ताकि आरोपों की जांच में कानूनी रूप से पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें..प्रशासन ने की अफवाहों से दूर रहने की अपीलप्रशासन और पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं. पीड़िता और परिवार की निजता का सम्मान करें. किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से जांच प्रभावित हो सकती है और पीड़ित परिवार को और क्षति पहुंच सकती है. अगर किसी के पास संबंधित सूचना हो तो राष्ट्रीय बाल हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!