Ahmedabad Crime News: अहमदाबाद के बावला से आर्थिक शोषण से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक शादीशुदा महिला और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने युवक से पैसे और गहने ऐंठे और बाद में उसे मानसिक रूप से परेशान किया, जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम गोविंद सिंह बताया गया है, जो आणंद जिले के वचला गांव का रहने वाला था. गोविंद बीते कई दिनों से परिवार को बिना बताए बावला में रह रहा था. 10 अगस्त तक उसका कोई पता नहीं चल पाया. बाद में पुलिस को उसका शव बावला के एक होटल की छत से मिला. बताया गया कि उसने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या की थी.
