नेपाल में तनाव को लेकर सीमा पर अलर्ट , कमिश्नर व आईजी ने लिया हालत का जायजा मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफबहराइच- पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलाबारी छात्रों व युवाओं की मौत के बाद हालत तनाव पूर्ण हैं । प्रदर्शन कारियो ने मंगलवार को जिले की सीमा से लगे नेपाल के बांके जिले में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई सरकारी कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद एस एस बी ने भारत नेपाल सीमा को सील करते हुए चौकसी बढ़ा दी थी । स्थानीय पुलिस फोर्स की लगातार एस एस बी के साथ सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रही है। बुधवार को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल व आई जी अमित पाठक नेपाल से लगे रूपईडीहा चेकपोस्ट पर पहुंच मौजूदा हालत का जायजा लेते हुए एस एस बी अधिकारियों से बात की।आई जी ने बताया कि नेपाल के हालत को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही हैं ।इसके साथ ही इन इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है । जो एस एस बी के साथ लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।उन्होंने बताया कि मंडल के उन सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है । जहां की सीमाएं नेपाल से लगी हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह सीओ नानपारा , थाना प्रभारी रूपईडीहा समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
