नई दिल्ली. अशीनर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल का शानदार आगाज हो चुका है. लोग शो को पसंद कर रहे हैं और कंटेस्टेंट भी खुद को एक-दूसरे के साथ बॉन्ड बना रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर भी इस शो का हिस्सा हैं. अनाया, जो पहले आर्यन के नाम से जानी जाती थीं. पिछले साल उन्होंने जेंडर चेंज कराया, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आईं. उन्होंने पिछले साल लिंग परिवर्तन के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करने की बात कही. उन्होंने शो में एक शॉकिंग खुलासा किया और बताया कि लड़के से लड़की बनते ही कैसे एक जाने-माने क्रिकेटर ने उनके साथ ओछी हरकत की थी.अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आ रहे इस शो राइज एंड फॉल को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है.लेकिन इसके चर्चे काफी हो रहे हैं. शो में नामी कंटेस्टेंट्स हैं, जो अपनी-अपनी बातों के साथ एक्सपीरियंस को शेयर कर रहे हैं. आर्यन से अनाया बनीं क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने शो में हैरान करने वाली बात कही.अनाया ने क्या कहा?शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक जाने-माने क्रिकेटर ने उन्हें बिना किसी बातचीत के अश्लील फोटो भेज दी. अनाया ने अपने शो के साथियों से बातचीत में कहा,‘मैंने नवंबर में पब्लिकली कमिंग आउट किया था. दिसंबर-जनवरी में मैं सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रही थी. तभी अचानक एक क्रिकेटर ने मुझे ऐड किया और बिना कोई बात किए सीधे फोटो भेज दी. ऐसी फोटो…
