Bigg Boss 19: लाइव ऑडियंस पर रोक, हर किसी का चेक होता है बैकग्राउंड, मेकर्स ने बढ़ाई सलमान खान की सुरक्षा

नई दिल्ली. सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं. इस शो के सेट पर सुपरस्टार की सुरक्षा के लिए तगड़ी सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. पिछले सालों में मेकर्स ने सलमान खान के साथ वीकेंड का वार की शूटिंग के तरीके में काफी बदलाव किए हैं. हाल ही में एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने सेट पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया.ऋषि नेगी ने खुलासा किया कि पिछले ढाई सालों से सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के चलते बिग बॉस 19 के सेट पर में सुरक्षा व्यवस्था में काफी बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने कहा, ‘अब जब सलमान खान शो पर होते हैं, तो हम लाइव ऑडियंस को नहीं बुलाते. साथ ही, शो पर आने वाले लोगों के लिए बहुत सख्त प्रोटोकॉल अपनाया जाता है. चाहे वह परमानेंट स्टाफ हो, टेंपरेरी हो या फिर वेंडर के रूप में काम करने वाला कोई व्यक्ति. हम हर किसी का सख्ती से बैकग्राउंड चेक करते हैं.’24 घंटे काम करती है 600 लोगों की टीमउन्होंने यह भी बताया कि शो को सुचारू रूप से चलाने के लिए करीब 600 लोगों की टीम लगातार काम कर रही है. ऋषि ने कहा, ‘हमारी टीम में करीब 600 लोग हैं. तीन शिफ्टों में काम होता है और हम सातों दिन 24 घंटे काम करते हैं. हमारी टीम में महिलाए भी हैं. कंटेंट सिक्योरिटी और ग्राउंड लेवल लॉजिस्टिक्स को लेकर हम बिल्कुल भी समझौता नहीं करते, ये दोनों हमारी टॉप प्रायॉरिटीज हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!