14 Laung Ke Upay : हमारे जीवन में कभी ना कभी ऐसे हालात आते हैं जब परेशानियां बार-बार सामने आती हैं. कभी पुरानी बीमारी घर से जाती ही नहीं, तो कभी परिवार के कामों में रुकावट आ जाती है. ऐसे समय में लोग ज्योतिषीय उपाय और धार्मिक विधियां अपनाते हैं. भारतीय परंपरा में भगवान सत्यनारायण की पूजा को बहुत शुभ माना गया है. यह पूजा सिर्फ धन-समृद्धि के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए भी की जाती है. माना जाता है कि अगर श्रद्धा और सही विधि से पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है. खासकर 14 लौंग और अनार से जुड़े उपाय बहुत कारगर बताए गए हैं, जो पुराने कष्टों और बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.14 लौंग वाला लड्डू चढ़ाने का महत्वशास्त्रों और परंपरा में लौंग को शुभ और शक्तिशाली माना गया है. लौंग से निकलने वाली खुशबू नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है. यही वजह है कि कई धार्मिक विधियों में लौंग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है.1. अगर आप सत्यनारायण भगवान की पूजा में 14 लौंग वाला लड्डू चढ़ाते हैं तो यह बहुत फलदायी माना जाता है.2. इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और अचानक आने वाली मुश्किलें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.3. 14 लौंग का अंक चंद्रमा और शांति से जुड़ा होता है, इसलिए यह उपाय मानसिक शांति भी देता है.
