Bajrang Baan ke fayde: हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों के हर दुःख और संकट को पलभर में दूर कर देते हैं. मान्यता है कि अगर मंगलवार के दिन श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा की जाए और उनके प्रिय पाठ, बजरंग बाण का जप किया जाए, तो जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है. बजरंग बाण, राम भक्त हनुमान जी को समर्पित एक विशेष स्तुति है, जिसे पढ़ने से मन को अद्भुत शक्ति मिलती है. इस पाठ में हनुमान जी से हर प्रकार की समस्या से रक्षा और आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है. कहते हैं कि मंगलवार के दिन इस पाठ का नियम से पाठ करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से.बजरंग बाण का महत्वबजरंग बाण सिर्फ एक पाठ नहीं है बल्कि हनुमान जी की शक्ति और उनके भक्तों पर बरसती कृपा का प्रतीक है. इसे पढ़ने वाला व्यक्ति आत्मविश्वास और हिम्मत से भर जाता है. कहा जाता है कि इस पाठ से नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाता है. घर के वातावरण में भी शांति और सकारात्मकता बनी रहती है. खासतौर पर जब कोई लंबे समय से परेशानी या मानसिक तनाव से गुजर रहा हो, तो बजरंग बाण पढ़ना बेहद लाभकारी माना जाता है.
