शादी सिर्फ खुशियों का जश्न नहीं, बल्कि जिंदगीभर का साथ निभाने का वादा होती है. हर रिश्ता शुरुआत में आसान लगता है, लेकिन असली ताकत तब सामने आती है जब मुश्किलें दस्तक देती हैं. अगर रिश्ता भरोसे, प्यार और समझ पर टिका हो, तो कोई भी कठिनाई इसे तोड़ नहीं पाती. उल्टा, मुश्किल हालात इसे और भी गहरा बना देते हैं. कहते हैं कि जो रिश्ता हर तूफान में साथ खड़ा रहे, वही जिंदगीभर निभाने की गारंटी देता है. आइए जानते हैं वे 5 चुनौतियां, जिनमें रिश्ते की असली परख होती है और प्यार पहले से भी मजबूत बन जाता है.मान लीजिए एक कपल का बिज़नेस घाटे में चला गया और घर का बजट बिगड़ गया. ऐसे वक्त में अगर पार्टनर शिकायत करने की बजाय समझदारी दिखाए और खर्च कम करने में मदद करे, तो यह रिश्ता और गहरा होता है. उदाहरण के तौर पर, कई जोड़ियां नौकरी खोने या बिज़नेस फेल होने पर भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़तीं, बल्कि नए मौके तलाशने में साथ देती हैं.
