बीजिंग की चौड़ी सड़कों पर 3 सितंबर की सुबह नजारा कुछ अलग ही होने वाला है. चीन अपनी ‘विक्ट्री डे’ सैन्य परेड का आयोजन कर रहा है, जो सेकेंड वर्ल्ड वॉर में जापान की हार की 80वीं वर्षगांठ पर हो रही है. सुबह 9 बजे से चीन की राजधानी का सबसे बड़ा मार्ग ‘एवेन्यू ऑफ इटर्नल पीस’ हजारों सैनिकों की कदमताल और अत्याधुनिक हथियारों की झलक का गवाह बनेगा. इस ऐतिहासिक दिन पर मंच पर सिर्फ चीन ही नहीं होगा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे. यानी दुनिया के सामने यह सिर्फ एक परेड नहीं, बल्कि चीन की ताकत का प्रदर्शन होगा. यह नजारा अमेरिका और पश्चिमी देशों को जरूर चुभेगा.
