क्या आपको मालूम है कि हिमालय क्षेत्र में एक ऐसा चूहा मिलता है, जिसको ‘सोना खोदने वाला’ कहते हैं. ये जिस मिट्टी को खोदता है, उसमें सोना निकलता है. हालांकि इसका आकार प्रकार गिलहरी और खरगोश के बीच का होता है, लेकिन देखने से ये बड़ा चूहा ही लगता है.इसे हिमालयन मरमोट कहते हैं. सोना खोजने वाला चूहा. इसकी लंबाई 50 से 70 सेमी होती है तो वजन 4 से 9 किलो. ये 3,500–5,000 मीटर की ऊंचाई वाले ठंडे और घासदार मैदानों में रहता है. भारत में ये मुख्य रूप से लद्दाख, लाहौल-स्पीति, अरुणाचल और सिक्किम में मिलता है. इसे सोना वाला चूहा कैसे कहने लगे और ये करता क्या है, ये आगे बताएंगे.ये चूहा जब मिट्टी खोदता है तो उसमें होता है सोनाइस खास चूहे के बारे में प्राचीन ग्रीक इतिहासकार हेरोडोटस और बाद में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं ने बताया. दरअसल ये मरमोट विशेषकर तिब्बत और लद्दाख क्षेत्र अपने बिल खोदते समय खूब मिट्टी बाहर निकालता है. बिलों से निकली इस मिट्टी में सोने के कण अक्सर मिले हुए मिलते हैं. इस वजह से मरमोट को “सोना खोजने वाला चूहा” कहा जाने लगा. लोग इस बात की ताक में रहते हैं कि ये देखें कि ये कहां मिट्टी खोद रहा है. उस मिट्टी को लेने की होड़ रहती है.
