दमोह : जबेरा नगर में धूमधाम ब उत्साह के साथ मनाया जा रहे पर्यूषण पर्व।

दमोह : जबेरा नगर में धूमधाम ब उत्साह के साथ मनाया जा रहे पर्यूषण पर्व।। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हो रहा आयोजन(जिला संवाददाता जितेंद्र साहू) दमोह – जबेरा नगर में पर्वराज पर्यूषण पर्व बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। सभी जैन बंधु पर्यूषण पर्व के 10 दिन संयम कर अपनी साधना करते हैं। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबेरा में डोंगरगढ़ प्रतिभास्थली से आई ब्रह्मचारिणी बहिन रिंकी दीदी व मनीषा दीदी के द्वारा धर्म साधना कराई जा रही है। सुबह से ही अभिषेक, शांति धारा के साथ संगीतमय पूजन करवाया जाता है। इसके उपरांत तत्वार्थ सूत्र का वाचन, फिर ब्रह्मचारिणी दीदी के मांगलिक प्रवचन होते हैं। इसके उपरांत दोपहर में विधान, मूक माटी क्लास इसके उपरांत शाम को ध्यान, सामूहिक संगीतमय महाआरती के उपरांत रात्रि में मांगलिक प्रवचन के बाद रंगमंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जाती हैं। समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं।श्री अनेकांत विद्या पाठशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!