क्या है वो ‘मेक इन इंडिया’ खास वाहन, जिससे सेना पंजाब की भीषण बाढ़ में घुसकर बचा रही लोगों की जान

क्या आपको मालूम है कि भारतीय सेना किस विशेष वाहनों से पंजाब के बाढ़ के पानी में उतर लोगों की जान बचा रही है. ये वाहन आराम से पानी में घुसकर रास्ता बनाते हुए पीड़ित तक पहुंचते हैं और वहां से सेना उन्हें निकालकर सुरक्षित जगह तक ले आती है. इन वाहनों को अगर देखें तो खास तरीके से बख्तरबंद वाहन लगते हैं, जिसके पहिए काफी बड़े ऊंचे और पानी हटाने वाले हैं.इन वाहनों को एडवांस एंफीबियस आल टेरेन वाहन कहते हैं. नाम है एटोर एन1200(एटीवी). पंजाब के अमृतसर और अन्य जिलों में भयानक बाढ़ में सेना अपने साथ एडवांस एम्फीबियस ऑल-टेरेन वाहन (ATV) ATOR N1200 लेकर आई है, जो यहां दिन-रात काम कर रहे हैं. इन वाहनों की खासियत ये है कि ये गहरे पानी में उतर सकता है तो कीचड़ भरी जमीन में घुस सकता है तो ऊबड़-खाबड़ इलाकों में आसानी से चलकर फंसे हुए लोगों को निकाल सकता है.ये जमीन और पानी दोनों पर चलता है और बर्फ में भीये वाहन सेना की तकनीकी क्षमता को तो जाहिर करता ही है बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल का सफल उदाहरण भी है.एटोर एन1200 को स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वाहन भी कहा जाता है. ये एक एम्फीबियस ऑल-टेरेन वाहन है. ‘एम्फीबियस’ का मतलब है कि यह जमीन और पानी दोनों पर चल सकता है, जबकि ‘ऑल-टेरेन’ से तात्पर्य है कि यह किसी भी प्रकार की जमीन चाहे बर्फ, रेगिस्तान, दलदल, पहाड़ या नदी पर बिना रुके आगे बढ़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!