बल्ब-ट्यूबलाइट को टाटा-बाय-बाय! वैज्ञानिक ला रहे हैं रोशनी देने वाले पौधे, अब घर-शहर जगमगाएंगे

नई दिल्ली: अब रोशनी सिर्फ बल्ब-ट्यूबलाइट से नहीं, बल्कि पौधों से भी मिलेगी. वैज्ञानिकों ने ऐसे चमकने वाले पौधे विकसित किए हैं जो हरे, लाल और नीले रंग में रोशनी फैला सकते हैं. इन पौधों को खास ‘आफ्टरग्लो फॉस्फर पार्टिकल्स’ से तैयार किया गया है. ये कण दिनभर सूरज या LED लाइट से ऊर्जा सोखते हैं और बाद में दो घंटे तक हल्की लेकिन चमकीली रोशनी छोड़ते हैं. ये रिसर्च साउथ चाइना एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है. शोध का नेतृत्व शुटिंग लियू ने किया. उनका कहना है कि ये खोज फिल्म ‘अवतार’ के चमकते जंगलों से प्रेरित है. अब ऐसा संभव है कि भविष्य में चमकदार पौधे ही स्ट्रीट लाइट्स और घरों की लाइटिंग का विकल्प बन जाएं. यह स्टडी Matter जर्नल में छपी है.कैसे काम करती है तकनीक?वैज्ञानिकों ने पाया कि माइक्रोन साइज के कण पौधों की पत्तियों के भीतर आसानी से फैल जाते हैं. नैनो पार्टिकल्स से रोशनी बहुत कमजोर मिलती थी और बड़े कण पौधों में फैल नहीं पाते थे. लेकिन माइक्रोन कणों से बनी तकनीक ने इस समस्या को हल कर दिया. सबसे अच्छे नतीजे Echeveria ‘Mebina’ नामक सक्युलेंट पौधे पर मिले. इसकी पत्तियों की खास बनावट ने कणों को पूरे पौधे में तेजी से फैलाया और रोशनी पूरे पत्ते पर चमकने लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!