Explainer: दो साल होने को आए इजरायल क्यों नहीं खत्म कर रहा गाजा में युद्ध, क्या ये इतना मुश्किल है

Israel Gaza conflict: इजरायल के लिए गाजा में युद्ध समाप्त करना एक जटिल चुनौती है. क्योंकि इसके कई पहलू हैं, जिनमें सैन्य, राजनीतिक और सामाजिक कारण शामिल हैं. लेकिन फिलहाल इजरायल एक और बड़ा हमला शुरू करने की फिराक में है. इस बार अकालग्रस्त गाजा शहर उसके निशाने पर होगा. दरअसल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में इजरायल फिलिस्तीनियों के साथ बहुत पहले ही युद्ध समाप्त करना चाहता था. पिछले महीने इस तरह के संकेत मिले थे कि युद्धविराम संभव होता दिख रहा है. लेकिन फिर यह यह संघर्ष और भी ज्यादा खूनी क्यों होने वाला है? जबकि हमास के हमले को लगभग दो साल पूरे होने वाले हैं. इजरायल को गाजा में हमास के साथ युद्ध खत्म करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी चुनौती हमास को पूरी तरह से नष्ट करने का उसका घोषित लक्ष्य है. इजरायल का मानना है कि हमास जब तक सत्ता में रहेगा तब तक वह इजरायल पर हमले करता रहेगा. जैसा कि 7 अक्टूबर 2023 को हुआ था. हालांकि हमास एक संगठन के रूप में काफी गहराइयों तक फैला हुआ है. जिसमें सैन्य और राजनीतिक दोनों शाखाएं शामिल हैं. इसे पूरी तरह से खत्म करना लगभग असंभव है. क्योंकि इसके लड़ाके आम नागरिकों के बीच रहते हैं और भूमिगत सुरंगों के एक विशाल जाल (जिसे मेट्रो कहा जाता है) का इस्तेमाल करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!