क्या आपको मालूम है कि जापान का एक इलाका ‘लिटिल इंडिया’ कहलाता है. ये इलाका तोक्यो में है. यहां केवल भारतीय रहते हैं. उनकी संख्या हजारों में है. यहां उनके घर, दुकानें, रेस्टोरेंट और स्कूल हैं.वैसे तो पूरे जापान में करीब 53,974 भारतीय नागरिक रहते हैं. ये दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर आधारित है. जून 2024 की एक रिपोर्ट में यह संख्या 51,345 बताई गई. इसमें करीब 15 हजार लोग तो इस लिटिल इंडिया में रहते हैं. जहां भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यहां रह रहे कई भारतीय तो दो तीन पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं, स्थायी तौर पर बस चुके हैं.वैसे यहां रहने वाले वाले भारतीय समुदाय आईटी, इंजीनियरिंग, बिजनेस, एजुकेशन, रिसर्च और उच्च-कौशल वाले क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.भारतीयों के मेहनती स्वभाव, व्यवसायिक कुशलता और कल्चर के प्रति सम्मान की वजह से जापानी में उनकी अच्छी छवि है.तो अब हम बताते हैं कि लिटिल इंडिया किस इलाके को कहते हैं और यहां क्या क्या है. तोक्यो में एदोगावा वार्ड को लिटिल इंडिया कहा जाता है. यहां भारतीय त्योहार, मंदिर, रेस्टोरेंट, इंटरनेशनल स्कूल हैं. ये इलाका जापानियों के साथ साल में एक बार नमस्ते इदोगावा के नाम से एक कल्चरल प्रोग्राम चलाता है, जिसमें जापानी लोगों को भारतीय घरों में भोजन के लिए बुलाया जाता है और आपसी समझ और तालमेल बढाते हैं.
