डीयू के एक नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे छात्र , आज आया फैसला

Delhi University Students election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के चुनावों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट ने आज पलट दिया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की कार्यकर्ता अंजली और अभिषेक द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) और कॉलेज चुनावों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों से 1 लाख रुपये का बांड जमा कराने की व्यवस्था को रद्द करने का आदेश दिया है.आइसा ने 23 अगस्त को यह याचिका दायर की थी और 29 अगस्त को मामले की तीसरी सुनवाई के बाद बांड की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों में चुनाव लड़ने वाले छात्रों के लिए 1 लाख रुपये का बांड भरने का नोटिस जारी किया था. हालांकि उच्च न्यायालय ने संवैधानिक सिद्धांतों की भावना को बरकरार रखते हुए विश्वविद्यालय को बांड की व्यवस्था को समाप्त करने और उसके स्थान पर एंटी डिफेसमेंट शपथपत्र लागू करने का आदेश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!