Reliance AGM: 55 हजार गांवों में पहुंची रिलायंस फाउंडेशन की पहल, नीता अंबानी बोलीं- बदली लाखों जिंदगियां

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM 2025 का एक अहम पल तब आया जब रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फाउंडेशन के 15 साल पूरे होने पर अपनी भावनाएं शेयर कीं. उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत आत्मनिर्भर गांव से होती है.’ नीता अंबानी ने बताया कि इस साल फाउंडेशन की ग्रामीण विकास पहलों से करीब 15 लाख लोगों के जीवन पर असर पड़ा है. यह काम 55 हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंचा है. उनका जोर इस बात पर रहा कि केवल सामुदायिक स्तर पर नहीं बल्कि हर घर में बदलाव लाने का लक्ष्य है.रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि इसके लिए जल सुरक्षा, मछुआरा समुदायों को सशक्त करना, टिकाऊ खेती के तरीके अपनाना, महिलाओं को अवसर देना और बच्चों को शिक्षा से जोड़ना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने विशेष रूप से आंगनवाड़ी सुधार कार्यक्रम का जिक्र किया. महाराष्ट्र और तेलंगाना सरकारों के सहयोग से अब तक 1100 से ज्यादा आंगनवाड़ियों को आधुनिक, खेल आधारित शिक्षा केंद्रों में बदला गया है. नीता अंबानी ने कहा कि लक्ष्य है कि आने वाले समय में 1 करोड़ से अधिक बच्चों तक विश्वस्तरीय प्रारंभिक शिक्षा पहुंचाई जाए.इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फाउंडेशन की अब तक की यात्रा पर भी नजर डाली. नीता अंबानी ने बताया कि पिछले 15 साल में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर के 91,500 से ज्यादा गांवों और हर राज्य में काम किया है. यानी भारत के हर सातवें गांव तक यह पहल पहुंच चुकी है. फाउंडेशन ने अब तक 8.7 करोड़ भारतीयों को छुआ है- कभी शिक्षा के जरिए, कभी स्वास्थ्य सेवाओं से, तो कभी प्राकृतिक आपदाओं में राहत देकर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!