ट्रंप का टैरिफ बेअसर, भारत की रफ्तार तेज, GDP ग्रोथ पहुंची 7.8% पर

GDP Growth: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ कदमों का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर नहीं दिख रहा है. देश की जीडीपी ग्रोथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी रही. अमेरिका की ओर से 50% भारी टैरिफ लगाए जाने के बावजूद 5 तिमाहियों में यह सबसे ज्यादा है. पिछली तिमाही (Q4FY25) में जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी रही थी.भारत की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. यह डेटा न सिर्फ मनीकंट्रोल पोल के अनुमान (6.6 फीसदी) से काफी ज्यादा रहा, बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान (6.5 फीसदी) को भी पीछे छोड़ दिया.भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाशुक्रवार (29 अगस्त) को जारी सरकारी डेटा के मुताबिक, मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के कारण जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ी है. भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, क्योंकि अप्रैल-जून में चीन की जीडीपी ग्रोथ 5.2 फीसदी रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!