अमिताभ बच्चन जब पाई-पाई के लिए हुए मोहताज, दिवालिया होने की आई नौबत, किसी से नहीं रोया दुखड़ा, न कभी की शिकायत

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों की चमक सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं होती. लगभग हर बड़ा स्टार फिल्मों के साथ साइड बिजनेस करने अपने फ्यूचर तो सिक्योर करने के कोशिश करता है. कोई रियल एस्टेट में तो कोई बिजनेस में. कोई बेहद सफल हुए तो कोई पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं अमिताभ बच्चन, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर एक बड़े बिजनेस वेंचर की शुरुआत की थी और फिर हालत ऐसे हो गए कि उनके दिवालिया होने की नौबत आ खड़ी हुई. हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने अमिताभ बच्चन की जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब वह सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और कर्जदार उनके दरवाजे पर खड़े रहते थे.आशीष विद्यार्थी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अमिताभ बच्चन के मुश्किल दिनों और उनके साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने बिग बी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं कभी भी उनके साथ ‘मृत्युदाता’ में काम करने का अनुभव नहीं भूल सकता. ये उनकी कमबैक फिल्म थी.मां के लिए लिखी चिट्ठीउन्होंने कहा- उस दौरान मेरे पिताजी काफी बूढ़े थे और मां को हार्ट अटैक आया था. मैं हर रात उनके पास रुकने के लिए दिल्ली जाता और फिर सुबह फ्लाइट से मुंबई लौटता. इसी दौरान मैंने अमिताभ जी से अनुरोध किया कि वह मेरी मां के लिए एक चिट्ठी लिख सकते हैं क्या? उन्होंने मेरा अनुरोध मान लिया और चिट्ठी लिखकर दी. मेरी मां तब हार्ट अटैक से उबर रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं. मैंने उन्हें वह लेटर पढ़कर सुनाया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!