गणेशोत्सव में शामिल हुए आमिर खान, राज ठाकरे के घर जाकर किए बप्पा के दर्शन, छा गए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोग, बड़े नेता, और फिल्मी सितारे भी इस पावन मौके पर बप्पा के दर्शन कर रहे हैं. ऐसा ही एक खास नजारा तब देखने को मिला जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के घर पहुंचे. ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने वहां गणपति बप्पा के दर्शन किए.राज ठाकरे के घर हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की स्थापना की गई है. कई जानी-मानी हस्तियां दर्शन के लिए वहां पहुंच रही हैं. आमिर खान का वहां जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. आमिर जैसे ही राज ठाकरे के घर पहुंचे, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने हुए थे और पूरे समय गंभीर, शांत और भावुक नजर आए.उनका भक्ति भरा अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को काफी पसंद आया. बता दें कि आमिर खान पहले भी कई बार अलग-अलग धार्मिक आयोजनों में भाग लेते दिख चुके हैं. वे भारतीय परंपराओं और संस्कृति का पूरा सम्मान करते हैं.मनसे प्रमुख से मिलेभले ही उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई हुई है, लेकिन समाज और संस्कृति से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. मनसे प्रमुख और आमिर खान की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फैंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.कामकाज के बारे मेंवर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई है. इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आईं. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है. इससे पहले उन्हें बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!