फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों से अर्चना पूरन सिंह काम कर रही हैं. अब वह अपना यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं जहां उन्होंने खूब बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल में ही कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि उनके पिता जाने माने क्रिमिनल लॉयर थे. जिन्होंने उस समय संजय गांधी का केस लड़ा था. वह बहुत ही नेकदिल और लोकप्रिय शख्सियत थे. जब उनका निधन हुआ तो पूरा देहरादून अंतिम यात्रा में शामिल हुआ था. इसके अलावा अर्चना ने अपने मायके की कई यादों को भी शेयर कियाअर्चना पूरन सिंह ने अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए कहा, “हम लोग बंगले में रहा करते थे.उस जमाने में पिता के पास शेवरले इम्पाला कार हुआ करती थीं. उस वक्त फैंसी कार होना बड़ी बात होती थी.”अर्चना पूरन सिंह के पिता ने लड़ा था संजय गांधी का केसअर्चना पूरन सिंह ने ये भी खुलासा किया कि कैसे उनके पिता ने उस जमाने में संजय गांधी का केस लड़ा था. वह कहती हैं, “मेरे पिता ने कोर्ट में संजय गांधी का केस लड़ा था. वह एक बड़े क्रिमिनल लॉयर थे. इसके बावजूद वह बहुत ही नेकदिल और दयालु व्यक्ति थे. ये ह्यूमर जो आज मेरे अंदर नजर आता है ये उन्हीं की देन है. वह बहुत ही महान पर्सनैलिटी थे. जब उनका निधन हुआ तो पूरा देहरादून उमड़ पड़ा था उनकी अंतिम यात्रा के लिए.”
