फिल्ममेकर फराह खान वैसे तो अपने यूट्यूब व्लॉग के चलते आजकल छाई रहती हैं. इस बीच वह अपना नया टैलेंट शो ला रही हैं जिसका उन्होंने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. ये शो काफी यूनिक होने वाला है जिसका नाम है ‘आंटी किसको बोला’. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शो में फराह खान के साथ गोविंदा की पत्नी और सुनीता आहूजा बतौर जज भी नजर आने वाली हैं. शो की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करके दी, जिसमें उनके साथ साजिद खान और गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा नजर आ रही हैं.कौन कौन आएगा नजरइस शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी नजर आएंगे. फराह ने पोस्ट में कैप्शन लिखा, “कल से शुरू हो रहा है हमारा नया शो ‘आंटी किसको बोला,’ वो भी मेरे चैनल पर. बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता अहूजा का, जो जज बनकर आए और हर औरत में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मदद की.”
