होगी. जिसका हुक स्टेप्स भी सालों बाद भी लोग करते दिखाई देते हैं. इसी गाने के फेमस सिंगर अब मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ पुलिस ने फर्जी पर्चे से दवाएं लेने का आरोप लगा है. साउथ कोरिया के फेमस सिंगर PSY के इन आरोपों पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
PSY साल 2012 में एक गाने के चलते ग्लोबल सेंसेशन बन गए थे. अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं और उनके खिलाफ सियोल पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उन पर देश के मेडिकल सर्विस एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा है.क्या आरोपरिपोर्ट्स के मुताबिक, PSY को 2022 से सियोल के एक जनरल अस्पताल से Xanax (एक दवा जो एंग्जाइटी में दी जाती है) और Stilnox (अनिद्रा के इलाज के लिए ली जाने वाली दवा) जैसी दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन मिलते रहे.
