PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान-चीन के दौरे पर रवाना हो रहे हैं. पीएम सात साल बाद चीन जा रहे हैं. करीब पांच साल पहले गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे. लेकिन, बीते कुछ महीनों से दोनों देश रिश्तों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी चीन जा रहे हैं. लेकिन, दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ यूं ही नहीं पिघली है. इससे पीछे के भी कई रहस्य छिपे हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल मार्च में जब डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार युद्ध तेज किया, तब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक गोपनीय पत्र भेजा था. यह पत्र संबंध सुधारने की कवायद का पहला कदम था. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस सीक्रेट पत्र को लेकर लंबा लेख छपा
