दिल्ली: ऐसा आदमी जिसे ट्रंप भी तलाश कर रहा है, उसका नाम है- पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव. यह वही शख्स है जिसके खिलाफ अपहरण और रंगदारी से जुड़े मामला दर्ज है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और ट्रंप, विकास की तलाश में क्यों जुटा हुआ है.दरअसल, विकास यादव को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था. यह गिरफ्तारी रोहिणी के रहने वाले एक शख्स द्वारा उन पर उगाही और अपहरण के आरोप के बाद की गई थी. उनका नाम गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से भी जोड़ा गया था. विकास यादव का नाम पन्नू मामले में आने के तीन सप्ताह बाद यह गिरफ्तारी की गई थी. बाद में कोर्ट से उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई. वहीं पुलिस इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.क्या कहा अदालत ने…मार्च 2024 में ही पटियाला हाउस कोर्ट ने विकास यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी थी. उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि आरोपी के निजी डिटेल सार्वजनिक कर दिए गए हैं, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा है. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पेशी से अस्थायी छूट प्रदान की थी. हालांकि विकास ने सोमवार को होने वाली पेशी के लिए कोई अर्जी नहीं दाखिल की थी. इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.गैर जमानती वारंट जारीपटियाला हाउस के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि विकास यादव सुबह से गायब हैं, आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है. साथ ही उनके जमानतदार को धारा 491 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत 17 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी किया जाता है. जानकारी के अनुसार, विकास के परिवार का ही कोई सदस्य उनका जमानतदार है.बता दें कि, विकास यादव पर अमेरिका ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया था
