इंदौर : भाजपा नेता बताकर खुद को पेश करने वाला मोइन अली गिरफ्तार।।महिलाओं से छेड़छाड़ और गलत हरकतों का आरोप, पंढरीनाथ पुलिस की कार्रवाईइंदौर। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताकर महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। आरोपी का नाम मोइन अली बताया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी मोइन अली ने हाल ही में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। शिकायत में महिला ने बताया कि मोइन अली ने उसका हाथ पकड़कर दबाया और आपत्तिजनक हरकत की। महिला की शिकायत पर पंढरीनाथ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया है कि मोइन अली अक्सर खुद को भाजपा से जुड़ा हुआ बताकर लोगों में दबदबा बनाने की कोशिश करता था। क्षेत्र की कई महिलाओं से उसकी हरकतों को लेकर शिकायतें भी मिली हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी इसी तरीके से महिलाओं को परेशान करता था।थाना प्रभारी ने बताया कि मोइन अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है या केवल नाम का इस्तेमाल कर महिलाओं पर रौब जमाता था।पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को जेल भेजा जाएगा और उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
