भिवंडी बनाया गया भव्य गणपति पंडाल , पंडाल को दिया गया वृंदावन चंद्रोदय इस्कॉन का रूप

भिवंडी बनाया गया भव्य गणपति पंडाल , पंडाल को दिया गया वृंदावन चंद्रोदय इस्कॉन का रूप। भिवंडी के धामनकर नाके पर धामनकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्थान के द्वारा पिछले 26 सालों से अलग अलग प्रकार का अद्भुत गणेश पंडाल बनाया जाता है और फिर गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति को स्थापित किया जाता है, इस पंडाल में दूर दूर से भक्तगण दर्शन के लिए आते है और घंटों लाइन में लग कर बप्पा का दर्शन करते है , इस पंडाल में हर दिन भक्ति कार्यक्रम किया जाता है , आयोजक अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया, कहा आप के प्रेम के कारण इतने समय से भव्य गणपति उत्सव मनाया जाता है मैं सभी का आभारी हूं और आने वाले समय में और भी अदभुत पंडाल सजाया जाएगा ।रिपोर्ट इसरार खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!