अमेरिका में आ रही मंदी! 48 दिन में 86 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया कर्ज, बचत का दावा करने वाले ट्रंप पानी की तरह बहा रहे पैसा

नई दिल्‍ली. अमेरिकी कॉन्‍फ्रेंस बोर्ड की तरफ से हाल में कराए गए एक सर्वे में दावा किया गया है कि अमेरिका तेजी से मंदी की तरफ बढ़ रहा है. वहां उपभोक्‍ताओं का भरोसा कम हो रहा और जॉब मार्केट भी दबाव में है. बचत और फिजूलखर्ची रोकने का दावा करके सत्‍ता में आने वाले राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप फिलहाल पानी की तरह पैसे बहा रहे और अमेरिका पर रोजाना 21 अरब डॉलर का कर्जा बढ़ता जा रहा है. आलम ये है कि पिछले 48 दिनों में ही उसका कर्ज करीब 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 86 लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा बढ़ चुका है.

आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अपनी सालाना जीडीपी का करीब 44 फीसदी खर्चा कर रही है, जो दूसरे विश्‍व युद्ध और साल 2008 की महामंदी से भी ज्‍यादा है. कोनाकाल में तो यह खर्चा जीडीपी का 54 फीसदी पहुंच गया था, जबकि पिछले 2 साल में ही अमेरिका पर कर्ज बढ़कर 37.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. ट्रंप के आने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो रही है, जो 48 दिनों में ही 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया है. अगस्‍त महीने के शुरुआती 3 सप्‍ताह में ही यह आंकड़ा 200 अरब डॉलर से ज्‍यादा बढ़ चुका है.

ये भी पढ़ें – 5 करोड़ की रिंग, 16 लाख की वॉच और 78 हजार की सैंडिल, अपनी सगाई पर टेलर स्विफ्ट ने कितने रुपये की पहनी ड्रेसबढ़ता जा रहा राजकोषीय घाटा
अमेरिका पर कर्ज ही नहीं बढ़ रहा, बल्कि राजकोषीय घाटा भी बढ़ता जा रहा है. वर्तमान में अमेरिका का राजकोषीय घाटा 1.63 ट्रिलियन डॉलर यानी 140 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. यह घाटा पिछले साल की तुलना में 109 अरब डॉलर बढ़ चुका है और ऐसा लग रहा कि पहली बार अमेरिका 2 ट्रिलियन डॉलर के डेफिसिट की तरफ जाता दिख रहा. पिछले साल से इसमें 7.4 फीसदी का उछाल आया है और लगातार बढ़ते घाटे के बावजूद अमेरिकी सरकार पानी की तरफ पैसा बहा रही है.जुलाई में अंधाधुंध खर्च
अमेरिकी सरकार का खर्चा पिछले महीने जुलाई में 9.7 फीसदी बढ़कर 630 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक है. दूसरी ओर, जुलाई में कमाई की बात करें तो सरकार का राजस्‍व 2.5 फीसदी ही बढ़ा और सिर्फ 338 अरब डॉलर रहा, जिसमें 30 अरब डॉलर टैरिफ से मिले हैं. ब्‍याज दरें ज्‍यादा होने की वजह से अमेरिकी सरकार को कर्ज के ब्‍याज का भुगतान ही काफी ज्‍यादा करना पड़ता है. अगर इसकी ब्‍याज दर 1 फीसदी भी कम हो जाए तो सरकार सालाना 291 अरब डॉलर की बचत कर सकती है.

सर्वे में कमजोर हुआ उपभोक्‍ताओं का नजरिया
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर वहां के उपभोक्ताओं का नजरिया अगस्त में मामूली रूप से कमजोर हुआ है. कमजोर होते रोजगार बाजार को लेकर चिंता लगातार आठवें महीने बढ़ी है, जबकि कॉन्फ्रेंस बोर्ड ने बताया कि उसका उपभोक्ता विश्वास सूचकांक अगस्त में 1.3 अंक गिरकर 97.4 पर आ गया, जो जुलाई के 98.7 अंक से कम है. अमेरिकियों के बीच अपनी आय, कारोबारी हालात और रोजगार बाजार के लिए अल्पकालिक अपेक्षाओं का एक मापक 1.2 अंक गिरकर 74.8 पर आ गया. यह एक ऐसा संकेतक है, जो आने वाली मंदी की ओर इशारा कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!