मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफ
बहराइच : जिले के नवाबगंज इलाके में स्थित ग्राम निम्निहारा में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर से बररोहेघाट जा रहे थे। इस दौरान निम्निहारा के लोहे में पाइप में लगा धार्मिक झंडा अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज करंट की चपेट में आने से आठ बच्चे समेत 11 लोग झुलस गए । आनन फानन में सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में विद्याराम 35 वर्ष संजना 8 राकेश 10 सुऐब 12 आकाश 8 सचिन 7 रक्तार 5 रचना 10 लक्ष्मी 50 वर्ष तहसीम 8 एहसान 10 लोग घायल हुए हैं । स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया है अधिकांश घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन इसरार (10) की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्धूमन सिंह एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी मौके पर पहुंच लोगों से मामले की जानकारी लेते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।
