VIDEO: पुल टूट गए, हौंसला नहीं! स्टाफ नर्स कमला ने 2 माह के बच्चे के लिए जो किया, उसे जानकर आप भी करेंगे सलाम

मंडी. ऊफनता नाला है और पानी भी इस गति से बह रहा है कि जो भी सामने आएगा, उसे बहा ले जाएगा. लेकिन स्टाफ नर्स अपने कर्तव्य पथ पर थी और फिर उसने जो किया, उसे देखकर अब सभी उसके हौंसले और जज्बे को सलाम कर रहे हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है.

दरअसल, जिला की एक स्टाफ नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो जिला की चौहारघाटी की सुधार पंचायत के गढ़ नाले का है. वीडियो में क्षेत्र में तैनात स्टाफ नर्स कमला उफनते नाले को कूदकर पार करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाला अपने पूरे उफान पर है और कमला अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पत्थरों पर कूदकर इसे पार कर रही है.

जानकारी के अनुसार, टिक्कर गांव की रहने वाली स्टाफ नर्स कमला ने बताया कि उसे डयूटी के लिए सुधार पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाना था. गत दिनों क्षेत्र में भारी बारिश के कारण फुट ब्रिज टूट गए हैं जिस कारण रोजाना ड्यूटी पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है. ड्यूटी के लिए रोजाना करीब चार किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है. लेकिन जान की परवाह किए बगैर उसने उफनते स्वाड़ नाले को कूदकर पार किया और फिर दो माह के बच्चे को जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी के लिए पहुंच पाई.हालांकि, कमला की ओर से लिया गया, यह जोखिम जानलेवा भी साबित हो सकता था. क्योंकि जिला में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.  सराज में हालही में एक नाले को पार करते वक्त महिला और पुरूष बह गए थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था. एक अन्य मामले में एक व्यक्ति की बहने से मृत्यु भी हुई है.इलाके में हुआ है भारी नुकसान

बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी की सिल्हबुधानी और तरस्वाण पंचायत में हाल ही में भारी बारिश के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां कई सड़कें और फुट ब्रिज बह गए हैं जिस कारण लोगों को मजबूरी में इन खड्डों व नालों को ऐसे ही पार करना पड़ रहा है. आम लोगों के साथ साथ नौकरी पेशा लोगों को भी आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर तारीफ 

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन लोग तारीफ करने के अलावा, नाराजगी भी जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि जान जोखिम में डालना कतई उचित नहीं है. यदि कुछ दुर्घटना हो जाएगी तो फिर कोई नहीं पूछेगा. हालांकि, बहुत से लोग कमला की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.इलाके में हुआ है भारी नुकसान

बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी की सिल्हबुधानी और तरस्वाण पंचायत में हाल ही में भारी बारिश के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां कई सड़कें और फुट ब्रिज बह गए हैं जिस कारण लोगों को मजबूरी में इन खड्डों व नालों को ऐसे ही पार करना पड़ रहा है. आम लोगों के साथ साथ नौकरी पेशा लोगों को भी आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर तारीफ 

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन लोग तारीफ करने के अलावा, नाराजगी भी जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि जान जोखिम में डालना कतई उचित नहीं है. यदि कुछ दुर्घटना हो जाएगी तो फिर कोई नहीं पूछेगा. हालांकि, बहुत से लोग कमला की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!