उत्तरकाशी: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. चमोली जिले के थराली कस्बे में देर रात बादल फटने से हालात बिगड़ गए. तहसील मुख्यालय, थराली बाजार, केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों समेत कई जगहों पर मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई हैं. मकानों, दुकानों और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि अब तक बड़े पैमाने पर जनहानि की खबर नहीं मिली है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं.
