दिल्ली: नई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी खुद अपने दो छोटे बच्चों को लेकर सीलमपुर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी करतूत कबूल की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.आरोपी की पहचान इंतजार अली (26) के रूप में हुई है. वह सीलमपुर के के-ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता था और छोटे-मोटे काम करके गुजारा करता था. इंतजार की शादी छह साल पहले चांदनी से हुई थी और उनके दो बच्चे अबुजर और आयत हैं. दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. शनिवार देर रात करीब 3 बजे इंतजार अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची जहां चांदनी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीमों को बुलाया गया.जांच के बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू भी कमरे से बरामद किया गया.हत्या का कारणपुलिस पूछताछ में सामने आया कि इंतजार अपनी पत्नी चांदनी पर शक करता था. करीब 10 दिन पहले चांदनी ने एक नया मोबाइल फोन खरीदा था, जिसके बाद इंतजार को लगता था कि वह किसी और से बातचीत करती है. इसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. शनिवार रात भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो हत्या तक जा पहुंची. पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तह तक जाने के लिए जांच तेज कर दी है. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. वहीं सीलमपुर पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अन्य वजह भी इस हत्याकांड के पीछे हो सकती है.टॉप वीडि
