नई दिल्ली (AI News, Job Challenge in Medical Sector). पिछले कुछ समय से सब जगह यही चर्चा हो रही है कि AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कुछ भी कर सकता है. इसके चक्कर में कई नौकरियां खतरे में आ गई हैं. इसी बीच Google DeepMind के सीईओ Demis Hassabis ने मेडिकल सेक्टर के लिए वॉर्निंग जारी की है. उनका कहना है कि आने वाले समय में एआई डॉक्टर का काम टेकओवर कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एआई में फिलहाल नर्स का काम करने की क्षमता नहीं है.गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हैसाबिस की मानें तो यह सिर्फ टेक्निकल मुद्दा नहीं है, बल्कि नर्सिंग में जो इंसानियत है, हाथ थाम कर तसल्ली देना, आत्मीयता बरतना.. वो सब एआई के बस में नहीं है. ऑटोमेशन के दौर में AI डायग्नोसिस और डेटा-बेस्ड कामों के लिए मददगार साबित हो रहा है. लेकिन एंपैथी और कनेक्शन जैसे कामों पर अब भी इंसान ही हावी हैं. टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों में एआई की मदद लेना आम है लेकिन आत्मीयता से जुड़े रोल्स के लिए इंसानी टच चाहिए पड़ेगा.
